फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Directorate's task force inspects Deputy Agricultural Director's office

निदेशालय की टास्क फोर्स ने कृषि विभाग के कार्यो का जाना सच

Wed, 14 Aug 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Directorate's task force inspects Deputy Agricultural Director's office
बाराबंकी। कृषि निदेशालय की टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार को अपर कृषि निदेशक (प्रशासन) के नेतृत्व में उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचकर संविदा कर्मचारियों के मानदेय से लेकर सरकार की योजनाओं की प्रगति तक का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने निर्माणाधीन किसान कल्याण केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कृषि निदेशालय लखनऊ से नामित टास्क फोर्स की टीम बुधवार को अपर कृषि निदेशक (प्रशासन) आरके सिंह के नेतृत्व में शहर के पल्हरी स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंची। यहां टीम ने सबसे पहले संविदा कर्मियों के भुगतान का लेखा-जोखा देखा। इस पर जुलाई 2019 तक भुगतान पाया गया। इसके बाद टीम ने इन-सीटू योजना के तहत अनुदानित कृषि यंत्र के विशेष अभियान के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

ड्राफ्ट की इंट्री व चयनित पात्रों के अभिलेख देखे। इसके बाद उप कृषि निदेशक शोध के कार्यालय में लगे वर्षामापी यंत्र का अवलोकन किया। टीम ने किसान कल्याण केंद्र के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया। इसके बाद वर्षा की स्थिति, खाद की उपलब्धता व पीओएस मशीन से खाद वितरण के बारे में जिला कृषि अधिकारी से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बंकी ब्लॉक के मोहिउद्दीनपुर गांव में फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों से सीधे बात की और क्रॉप कटिंग के बारे में पूछा। इसके बाद टीम ने भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी द्वारा बनीकोडर ब्लॉक में कराए गए रेनफेड एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उप कृषि निदेशक शोध वीके वर्मा, जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार, गोमती, डॉ. कौशलेंद्र सिंह, अरुणेश प्रताप सिंह, कैलाशनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed