{"_id":"65906ec010912787cd03bda8","slug":"dinesh-beats-arif-barabanki-news-c-315-1-brp1005-10688-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दिनेश ने आरिफ को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दिनेश ने आरिफ को दी पटखनी
Sun, 31 Dec 2023 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। नगर के गल्ला स्टोर के सामने मैदान में आयोजित चार दिवसीय दंगल के दूसरे दिन पहलवानों के दांवपेच देखकर दर्शक दंग रह गए। दूर-दूर से आए दर्शकों ने रोमांचक मुकाबले का जमकर लुत्फ उठाया। शनिवार को दंगल में पहला मुकाबला मध्य प्रदेश के पहलवान बाबर व अयोध्या के रामदास के बीच हुआ, जिसमें रामदास ने बाबर को हरा दिया।
दूसरा मुकाबला वाराणसी के पहलवान दिनेश व बाराबंकी के मंझेला से आए मोहम्मद आरिफ के बीच हुआ, जिसमें दिनेश ने आरिफ को धोबीपाट दांव मारकर चित कर दिया। कुश्ती का तीसरा मुकाबला राजस्थान के डमरु पहलवान व मध्य प्रदेश के शैतान सिंह के बीच हुआ। काफी देर तक चले मुकाबले में इस कुश्ती का कोई परिणाम नहीं निकल सका। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा।
चौथा मुकाबला दुल्हादेपुर कुटी के पहलवान गुरुचरण दास व झांसी से आए पहलवान वीरसिंह के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में गुरुचरण दास ने जीत दर्ज की। कुश्ती का पांचवां मुकाबला पहलवान हलचल राजस्थान व नेपाल के पहलवान हरिहर थापा के बीच हुआ। 15 मिनट में कुश्ती का परिणाम नहीं निकल सका। दोनों पहलवानों में कोई एक-दूसरे से कम नहीं था। आयोजकों ने दोनों को बराबरी पर रोक दिया। लेकिन दर्शकों ने मुकाबला दोबारा करवाने की मांग की, जिस पर दोनों पहलवानों का दोबारा मुकाबला शुरू हुआ। लगभग आधे घंटे तक चले मुकाबले के बाद नेपाल के हरिहर थापा ने जीत दर्ज की।