फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Digital X-ray machines will be installed in two hospitals

Barabanki News: दो अस्पतालों में लगेंगी डिजिटल एक्सरे मशीनें

Thu, 04 Jul 2024 05:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 04 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machines will be installed in two hospitals
बाराबंकी। जिला पुरुष और महिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जाएंगी। इससे यहां आने वाले मरीजों को और सुविधा मिल सकेगी वहीं प्रसव पीड़िताओं को भी इसका लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी से अनुमोदन मिलने के बाद मशीनों की खरीद के लिए करीब 45 लाख रुपये जिलाधिकारी ने अपने मद से अवमुक्त कर दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कुछ माह पूर्व दोनों अस्पतालों का निरीक्षण किया था। उन्होंने पाया था कि जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे के लिए मरीजों की लाइन लगी है। इस पर सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार से बात की और निर्देश दिया कि एक डिजिटल एक्सरे मशीन की और खरीद की जाए। इसकी फाइल बनाकर अनुमोदन के लिए भेज दी जाए।
विज्ञापन


सीएमएस द्वारा भेजी गई फाइल का अनुमोदन करते हुए जिलाधिकारी ने अपने मद से डिजिटल एक्सरे मशीन की खरीद के लिए 25 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए। वहीं जिला महिला अस्पताल में भी निरीक्षण के दौरान डिजिटल एक्सरे मशीन न होने की बात वहां के सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने डीएम को बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस द्वारा डिजिटल एक्सरे मशीन की खरीद के लिए भेजी गई फाइल को भी जिलाधिकारी ने मंजूरी देते हुए 19 लाख 52 हजार रुपये अपने मद से अवमुक्त कर दिए। दोनों सीएमएस ने बताया कि जिलाधिकारी से अनुमोदन मिलने के बाद मशीनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed