फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Digital library built in Ramnagar PG College, smart class running

Barabanki News: रामनगर पीजी कॉलेज में बनाई गई डिजिटल लाइब्रेरी, चल रही स्मार्ट क्लास

Mon, 23 Dec 2024 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Digital library built in Ramnagar PG College, smart class running
बाराबंकी (रामनगर)। रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रों के शैक्षणिक विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए उच्चस्तरीय डिजिटल लाइब्रेरी बनाई गई है। इस आधुनिक लाइब्रेरी में 50,000 से अधिक पुस्तकों का संग्रह है, जिसमें शैक्षणिक विषयों के साथ-साथ सिविल सर्विस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी सामग्री उपलब्ध है।डिजिटल लाइब्रेरी का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कम समय में अधिक ज्ञान प्राप्त करने में मदद करना है। यहां उपलब्ध ई-पुस्तकें और ऑनलाइन संसाधन छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ जोड़ते हैं। साथ ही, यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए भी बहुत उपयोगी साबित हो रही है। कॉलेज की यह पहल छात्रों के लिए ज्ञान का नया द्वार खोल रही है और उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मददगार साबित हो रही है। कॉलेज में स्मार्ट क्लास की शुरुआत से पढ़ाई और अधिक प्रभावी हो गई है। प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने बताया कि कॉलेज में एनसीसी के लिए भी आवेदन किया गया है, जो जल्दी ही उपलब्ध हो जाएगी। यह छात्रों को न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राएं आधुनिक तकनीकों का लाभ उठाकर अपनी पढ़ाई को बेहतर बना सकते हैं। यह सुविधा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगी और उच्च स्तरीय शिक्षा की ओर कदम बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed