फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dhan khareed

नहीं खरीदा गया धान तो लखनऊ करेंगे कूच

Thu, 18 Feb 2021 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
dhan khareed
बाराबंकी। रामसनेहीघाट और नवीन मंडी धान क्रय केंद्रों पर कई दिनों से धान बेचने के लिए खड़े किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को भाकियू के पदाधिकारियों ने एडीएम और डिप्टी आरएमओ को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी की अगर उनका धान नहीं खरीदा गया तो वह धान लदी ट्रॉलियां लेकर लखनऊ की ओर कूच करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश दूबे ने एडीएम संदीप गुप्ता और डिप्टी आरएमओ को ज्ञापन देते हुए कहा है कि जिले के किसानों का धान पिछले 75 दिनों से सफदरगंज मंडी और रामसनेेहीघाट क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर ट्रॉलियों पर लदा खड़ा है। डीएम ने बीते 9 दिसंबर को गन्ना कार्यालय में हुए धरना प्रदर्शन के बाद इन धान लदी ट्रॉलियों को यहां भेजा था।
विज्ञापन

यहां तक की किसानों को 25 नंबर का टोकन भी दिया गया था। इसके बाद भी आज तक किसानों का धान नहीं खरीदा गया है। ऐसे में किसान संगठन के पास आंदोलन करने के सिवा कोई और चारा नहीं बचा है। गुरुवार को भाकियू के बैनर तले किसान अपनी-अपनी धान लदी ट्रॉलियां लेकर लखनऊ कूच करेंगे और पूर्व में प्रस्तावित रेल का चक्का जाम भी करेंगे। इस संबंध में संगठन ने मंडल आयुक्त और संभागीय खाद्य नियंत्रक अयोध्या को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed