फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dhaan khareed

उठान न होने से बंदी की कगार पर धान खरीद

Tue, 21 Dec 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
dhaan khareed
सिद्धौर (बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र में सात धान क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इसमें ज्यादातर क्रय केंद्रों पर खरीदा गया धान उठान न होने से खुले आसमान के नीचे डंप है। वहीं केंद्र प्रभारी मंगलवार से खरीद बंद करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र उस्मानपुर में लगभग 2250 क्विंटल खरीदा गया धान खुले आसमान के नीचे लगा हुआ है। केंद्र प्रभारी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि खरीद खरीदे गए धान का ऑनलाइन चालान न कट पाने से उसका उठान नहीं हो रहा है और जो भी धान खरीदा गया था वह सब खुले आसमान के नीचे लगा हुआ है।
विज्ञापन

इसके चलते मंगलवार से धान खरीद बंद कर दी जाएगी। इसके अलावा धान क्रय केंद्र चांदूपुर के प्रभारी अशोक सचान का भी यही कहना है कि जो धान खरीदा गया था वह खुले आसमान के नीचे लगा हुआ है। धान का उठान न होने से खरीद करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरावा कोठी न्योछना धान क्रय केंद्र का भी यही हाल है विपणन शाखा द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र सिद्धौर पर भी खरीदे गए धान का उठान नहीं हो सका है। लगभग 48 सौ क्विंटल धान का उठान नहीं हो सका है। सिद्धौर क्रय केंद्र प्रभारी प्रमोद द्विवेदी का कहना है कि ऑनलाइन चालान की समस्या के चलते खरीदे गए धान को राइस मिल मालिक नहीं उठा रहे हैं। पूरे ब्लॉक में संचालित धान क्रय केंद्रों पर 10,000 क्विंटल से अधिक धान डंप हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed