{"_id":"61a52badc26fcd038526169a","slug":"dhaan-khareed-barabanki-news-lko606686715","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की तौल बनी मुसीबत, बता रहे बोरों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की तौल बनी मुसीबत, बता रहे बोरों की कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में धान खरीद को लेकर जहां कुछ केंद्रों पर बोरों की कमी बताकर किसानों के धान की तौल में रुकावट आ रही है। तो कहीं अटैच मिल द्वारा केंद्रों से धान भरी बोरियों के उठान के बाद खरीद करने की बात कही जा रही है। ऐसे में किसानों की समस्या बनी हुई है।
हैदरगढ़ के नवीन उपमंडी स्थल पर सोमवार को मंडी समिति के खरीद केंद्र पर दिन के करीब ढाई बजे तक एक भी किसान का धान तौला नहीं गया था। मौजूद किसान खरसतिया के राजन ने बताया कि चार दिन पहले नंबर पर धान लेकर पहुंचे थे। धान की तौल नहीं हुई है।
शेड में लगी बोरियों की उठान होने के बाद ही तौल होने की जानकारी प्रभारी ने दी है। बगल में विपणन विभाग के खरीद केंद्र पर मात्र 30 क्विंटल धान की तौल हुई थी। यहां किसान भागीखेरा के लल्लू सिंह चार दिन पहले ट्रॉली धान लेकर पहुंचे थे। तौल शुरू होने पर अधिक नमी बताकर सुुखाने पर लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नवीन उपमंडी स्थल पर मंडी समिति, एफसीआई व विपणन के दो तौल कांटा लगाए गए हैं। चारों केंद्रों पर शुरू से ही खरीद की रफ्तार काफी सुस्त है। अब जगह की कमी के कारण धान की तौल ठप हो रही है। विपणन तौल केंद्र प्रभारी प्रीती पांडेय ने बताया कि अटैच मिल द्वारा धान नहीं उठाए जाने पर जगह की कमी के कारण दो से तीन दिनों में तौल बंद हो सकती है। वहीं मंडी समिति केंद्र प्रभारी शत्रोहन लाल ने बताया कि तौल कराई जा रही है। मिल ने मंगलवार तक धान उठाने का भरोसा दिया है।
इसी तरह रामनगर क्षेत्र के बरैया धान क्रय केंद्र पर किसान किशोर, विनोद, रामचंद्र, नन्हा ने बताया कि केंद्र पर शुरू में दिक्कतें आ रहीं थी लेकिन अब काफी हद तक व्यवस्था सही दिख रही है। धान का पैसा भी समय से मिल जा रहा है। केंद्र पर अब तक 2750 क्विंटल धान की तौल हुई थी।
इसी तरह सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के बदोसरायं विपणन केंद्र पर भले ही 62 किसानों से 3200 क्विंटल धान की खरीद की गई हो लेकिन केंद्र पर पर्याप्त बोरों की कमी के चलते कमियां दिख रही हैं। हालांकि अधिकारी जल्द ही इससे निजात मिलने की बात कह रहे हैं।