फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dhaan khareed

तैयारियां पूरी, 45 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Thu, 28 Oct 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
dhaan khareed
बाराबंकी। जिले में धान की खरीद एक नवंबर से शुरू होने जा रही है। विभाग ने धान खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। इस बार ई-पॉप मशीन के जरिए खरीद की जानी है। इसको लेकर जिले भर में पांच एजेंसियों के माध्यम से 45 केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है और इन्हें सभी प्रकार की तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से शुरू हो रही धान की खरीद पहली बार ई-पॉप मशीन के माध्यम होने जा रही है। विभाग ने इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। गेहूं खरीद में ई-पॉप मशीन का प्रयोग सफल होने के बाद धान की खरीद भी ई-पॉप मशीन से की जानी है। विभाग का कहना है कि इस बार धान खरीद में पांच एजेंसियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

इनके माध्यम से 45 धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती करते हुए इन्हें निर्धारित समय से पहले सभी प्रकार की तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए गए हैं। जिससे क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार 55 केंद्र खोले गए थे। इसके बाद भी किसानों का धान की तौल कराने में पसीना छूट गया था। इस बार 45 केंद्र खोले गए हैं। ऐसे में किसानों को धान की तौल कराने में दिक्कतें होंगी। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।
आसान नहीं होगा किसान के बिना धान की तौल करा पाना
इस बार धान की तौल बिना किसान के करा पाना आसान नहीं होगा। जिस किसान के नाम पंजीकरण होगा उसे क्रय केंद्र पर आना ही होगा। जबकि अभी तक ऐसा नहीं था। बिना किसान के आए ही धान की तौल हो जाती थी। लेकिन इस बार ई-पॉप मशीन लगा दिए जाने से किसानों का आना अनिवार्य हो गया है। ऐसे में बिना किसान के धान की तौल कराने वालों की रातों की नींद गायब है। वह इसकी काट खोजने में जुट गए हैं।
किस एजेंसी ने कहां-कहां खोले केंद्र
विपणन शाखा ने बाराबंकी मंडी में दो, देवा, हरख, सफदरगंज मंडी में दो, फतेहपुर, कुर्सी, बुढ़वल, सूरतगंज, सिरौलीगौसपुर, टिकैतनगर, भिटरिया, दरियाबाद, इंदरपुर, सिद्धौर, हैदरगढ़, हैदरगढ़ मंडी और त्रिवेदीगंज में क्रय केंद्र खोले हैं।
वहीं पीसीएफ ने ज्योली, मुबारकपुर, सैहारा, मसौली, शेषपुर अलीपुर, बनीकोडर, रामपुर, मोहम्मदपुर उपाध्याय, गडरियनपुरवा, दरियाबाद मिरदही, उस्मानपुर, सरायं चांदू और हैदरगढ़ में केंद्र खोले हैं। मंडी समिति ने बाराबंकी मंडी, सफदरगंज मंडी और हैदरगढ़ मंडी में पीसीयू ने अटवटमऊ, लालपुर करौता, सादुल्लापुर, छंदवल, सनौली, बड़नपुर, उदईमऊ, पेचरुवा और बिद्दी का पुरवा तथा भारतीय खाद्य निगम ने हैदरगढ़ मंडी में धान खरीद केंद्र खोला है।

जिले में धान की खरीद एक नवंबर से शुरू हो रही है। इसके लिए जिले भर में पांच एजेंसियों के माध्यम से 45 धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर प्रभारियों की तैनात कर दी गई है। सभी को निर्धारित समय से पहले सभी प्रकार की तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।
-रमेेश कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed