{"_id":"67a3ae39ee89f5ee5908949b","slug":"dfa-won-the-title-match-with-prakhars-goal-barabanki-news-c-315-1-slko1012-132747-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रखर के गोल से डीएफए ने जीता खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रखर के गोल से डीएफए ने जीता खिताबी मुकाबला
Thu, 06 Feb 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम स्व. जुहैर अंजुम खान मेमोरियल तीन दिवसीय पुरुष फुटबॉल लीग कम नॉकआउट प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला डीएफए ने जीता। प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन बुधवार को तीन मैच खेले गए।
अंकों के आधार पर फाइनल मुकाबला विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब और डीएफए फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें पहले हॉफ में विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन कर डीएफए टीम पर अपना दबदबा बनाए रखा। दूसरे हॉफ में एक-एक गोल की बराबरी पर चल रहे मुकाबले में रोमांच तब देखने को मिला जब अंतिम क्षणों में प्रखर महाजन ने एक गोल कर डीएफए को खिताबी मुकाबले में अपनी टीम को 2-1 से जीत दिला दी।
इससे पूर्व पहला मुकाबला स्पार्टन क्लब और विश्वकर्मा स्पोर्टिंग क्लब के बीच हुआ। इसमें दूसरे हाफ के दौरान खेल के अंतिम दौर 57वें एवं 59वें मिनट में विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी अर्जुन ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 3-1 से जीत दिला दी। दूसरा मुकाबला डीएफए क्लब और क्राउन क्लब के बीच हुआ। जिसमें डीएफए ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला 3-0 से जीत लिया। मैच से पहले सभी खिलाड़ियों द्वारा स्व. जुहैर अंजुम खान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष मंजीत सिंह धामी, राजीव श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, राजेश कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।