फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dewa mahotsav start

शहनाई की मधुर ध्वनि के बीच ऐतिहासिक देवा महोत्सव का आगाज

Fri, 14 Oct 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
dewa mahotsav start
बाराबंकी में बृहस्पतिवार को देवा मेला के शेख हसन द्वार पर फीता काटकर मेले का शुंभारम्भ करती डीएम - फोटो : BARABANKI
देवा (बाराबंकी)। ऐतिहासिक देवा महोत्सव का बृहस्पतिवार को आगाज हो गया। शहनाई की मधुर धुन के बीच जिलाधिकारी अविनाश कुमार की धर्मपत्नी प्रीति सिंह ने शाम करीब साढ़े चार बजे शेख मोहम्मद हसन द्वार पर फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। गुब्बारे व शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए गए। 10 दिवसीय देवा मेला 22 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

गेरुवे रंग से सजी धरती, रंगबिरंगी झालरों से सजे उद्घाटन स्थल पर सूफियाना वातावरण में मेले का उद्घाटन किया गया। इसके बाद अधिकारी, अतिथि व मेला कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य बैंडबाजे व नगाड़ों के साथ मेला परिसर में ही बनाए गए कमेटी के कार्यालय पहुंचे। यहां से जुलूस सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के वालिद दादा मिंया की दरगाह पर पहुंचा।
विज्ञापन

यहां चादरपोशी करने के बाद सभी लोग हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर पहुंचे और यहां भी चादर पेश की गई। इस मौके पर डीएम अविनाश कुमार, मेला सचिव एडीएम राकेश कुमार सिंह, रायरेश्वर बली, कीर्तिवर्धन सिंह, हारुन वारसी समेत कई अधिकारी व मेला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छाप तिलक सब छोनी मोसे...
देवा। ऑडिटोरियम की शाम सूफी कव्वालीयों के नाम रही। छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाइके... से लेकर दमादम मस्त कलंदर... कव्वाली ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हारमोनियम और तबले की थाप पर झूमकर गाए कव्वालियों को सुनकर श्रोता झूम उठे। पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। देवा महोत्सव की पहली शाम सूफी कव्वालियों के नाम रही।
कार्यक्रम की शुरुआत कव्वाल अजीज इकबाल की कव्वाली छाप तिलक सब छीनी तोसे नैना मिलाइके के... से हुई। इसके बाद अफसान हुसैन वारसी कव्वाल ने दमादम मस्त कलंदर, अली का पहला नंबर... गाकर समां बांध दिया। इसके बाद इश्क में जिंदगी का मजा मिल गया... गाकर खूब वाहवाही बटोरी।

रामपुर जिले से आए कव्वाल दानिश मोनिस ने मोला अली, मोला अली, मोला अली, मोला अली... गाकर समा बांध दिया। उनकी कव्वाली तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, मोहब्बत से नजरे मिला के... तो देखो गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed