फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Devotees started gathering for Jalabhishek in Mahadeva

Barabanki News: महादेवा में जलाभिषेक को जुटने लगे श्रद्धालु

Sun, 17 Sep 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 17 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Devotees started gathering for Jalabhishek in Mahadeva
महादेवा (बाराबंकी)। श्री लोधेश्वर महादेव की तीर्थनगरी में कजरी तीज पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को अयोध्या से 140 कांवड़ियों का एक जत्था महादेवा पहुंच गया है। कजरी तीज सोमवार को है। ऐसे में कांवड़ियों ने ऑडिटोरियम में डेरा जमा दिया है। लेकिन प्रशासन ने अभी तक यहां कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
विज्ञापन


हालात ऐसे हैं कि आडिटोरियम में सफाई न होने से गंदगी फैली है। अयोध्या से 140 कांवड़ियों के जत्थे में साथ आए बालकरन का कहना है कि वह लोग कजरी तीज पर भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। उधर, सीतापुर के चहलारी घाट से तमाम अनुयायियों के साथ त्यागी महाराज भी शनिवार देर शाम महादेवा पहुंच गए। इसके अलावा बिठूर से गंगाजल लेकर महादेव का जलाभिषेक करने के लिए भक्त जयकारा लगाते हुए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



श्री लोधेश्वर महादेवा में कजरी तीज के शुभ संयोग पर जलाभिषेक के लिए शनिवार सुबह से ही कई जिलों से श्रद्धालुओं के जत्थे सड़कों पर नजर आने लगे। इनमें लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या, कानपुर, कन्नौज, जालौन, उन्नाव और उरई के श्रद्धालु शामिल हैं। प्रशासन का अनुमान है कि कजरी तीज पर करीब एक लाख से अधिक शिवभक्त पूजा-अर्चना के लिए जुटेंगे। सीओ हर्षित चौहान ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed