{"_id":"6480dd28e4131a9c0a073757","slug":"development-roadmap-will-be-prepared-in-the-first-board-meeting-barabanki-news-c-13-1-277887-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पहली बोर्ड बैठक में तैयार होगा विकास का रोडमैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पहली बोर्ड बैठक में तैयार होगा विकास का रोडमैप
Thu, 08 Jun 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पालिका नवाबगंज के बदले निजाम के बीच आज पहली बोर्ड बैठक होने जा रही है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीला सिंह के सामने कर्ज में डूबी नगर पालिका को उबारने और विकास से वंचित इलाकों को मुख्य धारा से जोड़ने की बड़ी चुनौती है। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में उनकी पहली अग्नि परीक्षा होगी, जिसमें सभासदों के साथ समन्वय स्थापित करने के साथ वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट को भी मंजूर कराना होगा।
नगर पालिका नवाबगंज में कई सभासद पहली बार तो कई दोबारा से लेकर पांचवीं-छठी बार भी चुनाव जीते हैं। हर सभासद ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए लंबे चौड़े प्रस्ताव तैयार किए हैं। किसी वार्ड में नाली तो कहीं सड़क का निर्माण कराया जाना है। सीमा विस्तार वाले इलाकों में सभासद विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पानी, नाली, सड़क जैसी तमाम जनसुविधाएं मुहैया कराने का मुद्दा उठाएंगे।
इसके साथ नगर पालिका परिसर में होने वाली बैठकों के लिए सभागार का प्रस्ताव, नालों का प्रस्ताव, पार्किंग, अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर भी चर्चा होने का अनुमान है। शहर के अनियोजित विकास को रोकते हुए उसे नियोजित करना भी बड़ा मुद्दा है। इन मुद्दों पर नगर पालिका बोर्ड का रुख पहली ही बैठक से तय हो जाएगा। ईओ पवन कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिसर के टाउन हाल में दोपहर दो बजे से अध्यक्ष शीला सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक होगी।