फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   deputy cm visit

अचानक पीएचसी पहुंचे डिप्टी सीएम, परखीं व्यवस्थाएं

Sat, 23 Apr 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
deputy cm visit
बाराबंकी। जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के चौथे ही दिन शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुुर्सी भी पहुंच गए। यहां उनके अचानक पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्हें एक डॉक्टर समेत तीन कर्मचारी गायब मिले। उनके बारे में बताया गया कि ब्लॉक में लगे स्वास्थ्य मेले में गए हैं। डिप्टी सीएम माने नहीं और मेले में पहुंचकर इसकी पुष्टि की। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि मरीज के साथ भगवान जैसा व्यवहार करो।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे जब अस्पताल में थोड़े मरीज थे। इस दौरान अपनी गाड़ी परिसर से कुछ दूर पहले रुकवाकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। काफी देर तक उन्होंने चुपचाप व्यवस्था का हाल लिया। कोई कुछ जान नहीं पाया। मगर जैसे ही स्वास्थ्य कर्मियों को मालूम पड़ा कि सामने डिप्टी सीएम खड़े हैं तो हड़कंप मच गया। श्री पाठक ने केंद्र में सफाई व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। अंदर पहुंचकर उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर मांग लिया।
विज्ञापन

रजिस्टर का अवलोकन करने के बाद उन्हें अस्पताल में डॉ. अर्जुन चौधरी, स्वास्थ्य कर्मी इकबाल हुसैन जैदी व प्रमोद सैनी नदारद मिले। फार्मासिस्ट एसके भारती ने बताया कि डॉ. चौधरी बड्डूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अटैच हैं। अन्य कर्मचारी निंदूरा ब्लॉक में आयोजित स्वास्थ्य मेले में गए हैं। यह सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री ने फार्मासिस्ट को अपने साथ लिया और निंदूरा ब्लॉक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करने के दौरान उन्हें जब पता लगा कि डॉक्टर व कर्मचारी यहां हैं तब वह संतुष्ट हुए। डिप्टी सीएम ने सीएचसी घुंघटेर के अधीक्षक डॉ. आरपी वर्मा को निर्देश दिया कि मरीजों के साथ शालीन व्यवहार करें। उन्हें भगवान का दर्जा दें।
डिप्टी सीएम की खबर का बाक्स-
बाराबंकी। पांच दिन के अंदर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दो बार जिले की स्वास्थ्य सेवाएं परखीं। दोनों बार बिना बताए अस्पतालों में पहुंच गए। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दंग हैं। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने सभी सीएचसी व पीएचसी के चिकित्साधिकारियों को निर्देश दे दिया है कि अगर गैर हाजिर रहे तो वेतन काटा जाएगा। कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।

लोगों का कहना है कि निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गईं उनका निस्तारण हो तब तो बात बने। लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल की हृदय रोग विभाग की ओपीडी साढ़े तीन माह से बंद है। रोज दर्जनों लोग लौट रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करते वक्त डिप्टी सीएम के सामने यह बात उजागर हुई थी। मगर डॉक्टर की तैनाती चार दिन बाद भी नहीं हो सकी है। हालांकि जिला अस्पताल में पर्चा बनाने के लिए दो और काउंटर बना दिए गए हैं और वाटर प्लांट व पंखे ठीक कराए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed