फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Deployment in dozens of colleges of the same teacher

एक ही शिक्षक की दर्जनभर कॉलेजों में तैनाती

Sun, 17 Dec 2017 11:19 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Sun, 17 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Deployment in dozens of colleges of the same teacher
Teacher
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से जुडे़ जिले के कॉलेजों में पढ़ा रहे शिक्षक करिश्माई दिख रहे हैं। इनके आधार कार्ड ऑनलाइन किए गए तो उनकी कुंडली सामने आ गई। शिक्षक एक, लेकिन उनकी तैनाती एक दर्जन कॉलेजों में पाई गई। जिनमें कई जिले के तो कई दूसरे जिलों के कॉलेज भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


यह खुलासा होने के बाद कॉलेजों में हड़कंप मचा है। एक ही नाम-पते के शिक्षक नियमित पढ़ाने से लेकर वेतन लेते पाए गए। जिनको विश्वविद्यालय जल्द ही नोटिस जारी करेगा। वहीं कॉलेज प्रबंधतंत्र को कार्रवाई का डर सताने लगा है।
विज्ञापन


अवध विश्वविद्यालय से जुडे़ जिले के कॉलेजों में शिक्षकों के फर्जी अनुमोदन की शिकायतों पर कुलाधिपति व कुलपति स्तर से रिकार्ड ऑनलाइन कराए गए। जिसके लिए कॉलेजों ने शिक्षकों के आधार नंबर समेत बायोडाटा व अनुमोदन के रिकार्ड विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनका ब्यौरा ऑनलाइन किया तो दृश्य चौंकाने वाले आए। एक ही शिक्षक दर्जनभर विद्यालयों में एक साथ पढ़ा रहे हैं। रामखेलावन महाविद्यालय शेषपुर दामोदर असंद्रा में पढ़ाने वाले शिक्षक राकेश सिंह की तैनाती एक दर्जन कॉलेजों में है।

जिले के कॉलेज के अलावा इनका अनुमोदन सुल्तानपुर व फैजाबाद के कई कॉलेजों में किया गया है। इरम कॉलेज मैलारायगंज के शिक्षक अरविंद कुमार यादव नौ कॉलेजों मे तैनात हैं। जिनमें जिले के दो कॉलेज सीता देवी महाविद्यालय पारिजातधाम बरौलिया व रानी शांतिदेवी सोशल वेलफेयर एजूकेशन सोहिलपुर हथौंधा शामिल हैं तो फैजाबाद व अंबेडकरनगर के कई कॉलेजों में इनकी तैनाती अनुमोदन के बाद पाई गई है।

इसी कड़ी में पंडित प्राणनाथ कामता प्रसाद एमबी कॉलेज आदित्यनगर अमहिया में तैनात शिक्षिका स्नेहलता की तैनाती भी पांच कॉलेजों में पाई गई। ग्रामांचल स्नातकोत्तर महाविद्यालय हैदरगढ़ में तैनात शिक्षिका रेखारानी वाजपेयी की तैनाती भी कई कॉलेजों में अनुमोदन के बाद की गई है। 


कई जगह तैनात शिक्षकों का वेरीफिकेशन कराया जा रहा है। वास्तव में वह कहां तैनात हैं। कई कॉलेजों से वेतन लेने पर शिक्षक दोषी माना जाएगा तो कॉलेज अगर उनके डाक्यूमेंट्स का प्रयोग कर रहे हैं तो कॉलेज प्रबंधतंत्र पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। - संजय कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed