फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dense fog delays over 25 trains

Barabanki News: घने कोहरे का काशन, 25 से ज्यादा ट्रेनें लेट

Sun, 28 Dec 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dense fog delays over 25 trains
स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
बाराबंकी। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर रेल यातायात पर लगातार बना हुआ है। विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण लंबी दूरी की मेल-एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं। शनिवार को बाराबंकी से गुजरने वाली करीब डेढ़ सौ ट्रेनों में से 25 से ज्यादा ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इनमें कई ट्रेनें साढ़े तीन घंटे से लेकर आठ घंटे तक लेट रहीं।
विज्ञापन

बठिंडा से गोरखपुर जाने वाली गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12556) करीब साढ़े आठ घंटे की देरी से पहुंची। बाराबंकी में सुबह 5:48 बजे आने वाली यह ट्रेन शाम 6:39 बजे पहुंची। वहीं, मालदा टाउन से बठिंडा के बीच चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस (15744) लगभग पांच घंटे लेट रही और सुबह 9:00 बजे की जगह शाम 3:17 बजे पहुंची। नई दिल्ली से ललितग्राम जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस (15566) भी पौने पांच घंटे देरी से सुबह 10:16 बजे पहुंची।
विज्ञापन

गोरखपुर-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस (15069) सवा तीन घंटे और गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (15031) ढाई घंटे देरी से पहुंची। आनंद विहार से चलने वाली छपरा अमृत भारत एक्सप्रेस (15134) साढ़े तीन घंटे लेट रही। वहीं, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस को शनिवार को रद्द कर दिया गया। ट्रेनों की देरी और रद्द होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर तक उत्तर भारत में कोहरे का असर बना रह सकता है, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed