फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dengue deaths continue, one more person lost his life

Barabanki News: डेंगू से मौतों का सिलसिला जारी, एक और की जान गई

Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dengue deaths continue, one more person lost his life
बाराबंकी। जिले में डेंगू और बुखार से हो रही मौतौं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को डेंगू की चपेट में आए एक और युवक की जान चली गई। इसके अलावा जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में सात मरीज भर्ती किए हैं। इस तरह से जिले में अब तक डेंगू से जहां चार लोगों की मौत चुकी हैं, वहीं लक्षण दिखने की वजह से करीब 40 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के बेगमगंज मोहल्ला निवासी काशिफ बीते कई दिनाें से बुखार से पीड़ित थे। इनका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। चिकित्सकों द्वारा कराई गई जांच में वह डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में शुक्रवार को भर्ती की गई अनोखी (12), जीनत फातिमा (6) और मंगलवार से भर्ती अजय (26) की रिपोर्ट शनिवार को एलाइजा जांच में पाॅजिटिव आई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही कोठी के सरैयां गांव निवासी आलोक कुमार (25) को कार्ड टेस्टिंग के आधार पर भर्ती किया गया है। अब वार्ड में सात मरीज भर्ती हैं, जिनका लगातार इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा शहर से लेकर गांव तक करीब 40 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत सीएमओ डॉ. अवधेश यादव का कहना है कि डेंगू से मौत की जानकारी मिली है। जांच के लिए एसीएमओ के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम को मोहल्ले में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed