{"_id":"5f947f4e8ebc3e9b987d7adb","slug":"dengue-barabanki-news-lko5469703177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बाद डेंगू का कहर, 19 पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बाद डेंगू का कहर, 19 पीड़ित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना का प्रकोप अभी थमा भी नहीं और डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। टकैतनगर कस्बे के कई मोहल्लों में डेंगू के 19 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ज्यादातर को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके बाद भी सीएचसी व जिला अस्पताल तक डेंगू से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके लिए पीड़ितों का उपचार उनके परिवारीजन निजी अस्पतालों में कराने को मजबूर हो रहे हैं।
नगर पंचायत टिकैतनगर के मोहल्ला धधवारा में दो, सरावगी में चार, जुलाहटी में सात लोग और रायसाहब मोहल्ले के छह लोग डेंगू रोग की चपेट में आ गए हैं। पीड़ितों में लालजी, गोलू, राम कैलाश, राजू, बच्चा, पवन, रफीक, लवकुश, देवी प्रसाद समेत 19 लोग शामिल हैं। जांच में डेंगू पाजिटिव की पुष्टि हुई है। ये सभी कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिवारीजनों ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। उसके बाद लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। परिवारीजनों के मुताबिक बुखार पीड़ितों की हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी चिकित्सक और फिर सीएचसी ले गए जहां सुधार नहीं होने पर लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।