{"_id":"692602c0e1e4b7a78f09d4a7","slug":"delay-in-opening-of-jan-aushadhi-centre-cms-seeks-reply-barabanki-news-c-315-1-slko1012-152618-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जनऔषधि केंद्र खोलने में देरी, सीएमएस ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जनऔषधि केंद्र खोलने में देरी, सीएमएस ने मांगा जवाब
Wed, 26 Nov 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोलने की तैयारी है। इसके लिए नए पंजीकरण कक्ष में जगह भी आवंटित कर दी गई है। हालांकि, आदेश के बावजूद यह केंद्र आज तक शुरू नहीं हो सका है।
जिले की अधिकांश सीएचसी और महिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खुल चुके हैं, लेकिन जिला अस्पताल में देरी हो रही है। विलंब का मुख्य कारण दवा व्यापारियों और कुछ डॉक्टरों की कथित सांठगांठ बताई जा रही है, जिससे संबंधित एजेंसी केंद्र खोलने में रुचि नहीं ले रही। इस देरी का सीधा खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें सस्ती दवाएं न मिलने के कारण बाहर से महंगी खरीदनी पड़ रही हैं। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि जगह उपलब्ध करा दी गई है और एजेंसी को पत्र लिखा गया है। केंद्र खोलने में हो रही देरी पर एजेंसी से जवाब-तलब किया जाएगा।