{"_id":"5d1a54058ebc3e3c8653c545","slug":"defence-barabanki-news-lko4683595178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका सुरक्षा के लिए अभियान चलाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका सुरक्षा के लिए अभियान चलाएगी पुलिस
विज्ञापन
बाराबंकी। महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस एक महीने तक जिले में जागरूकता अभियान चलाएगी। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम के साथ बैठक को संबोधित करते हुए एसपी अजय साहनी ने यह बात कही। एसपी ने कहा कि इस अभियान तक तहत जिले में दो लाख छात्राओं को जागरूक करने का लक्ष्य है। इसमें सेल्फ डिफेंस क्लासेस भी चलाई जाएंगी।
एसपी ने कहा कि जिले के सभी थाना प्रभारी व एंटी रोमियो टीम स्कूल, कॉलेज में जाकर छात्राओं में जागरूकता फैलाने के लिए गोष्ठी करेंगे। इसके साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बालिका सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली जाएगी जिसमें अधिकारी व स्कूली बच्चे शामिल होंगे। एक जुलाई से शुरू हुआ यह अभियान माह के अंत में समाप्त होगा। इसके अलावा सभी स्कूलों में पुलिस द्वारा एक शिकायत पेटिका लगाई जाएगी जिसमें कोई भी छात्रा अपना शिकायती पत्र डाल सकेगी। महिला इंटर कॉलेजों के आसपास पुलिस के महिला व पुरूष सिपाही सादी वर्दी में तैनात होकर वहां पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
एसपी ने कहा कि सभी थाना व जिला मुख्यालय स्तर पर पुलिस की एंटी रोमियो टीम का गठन हो गया है। यह टीमें जिम्मेदारी से अपना काम करें जिससे गलत हरकत करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जा सके। इस मौके पर एएसपी आरएस गौतम, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह, सीओ रामनगर उमाशंकर सिंह, सीओ फतेहपुर अरविंद वर्मा, कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी समेत समस्त थानों के पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोमवार को शहर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस की जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें एंटी रोमियो टीम की महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। ऐसे कार्यक्रम अब जिले में समस्त जगहों पर कराए जाएंगे।