फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Defeat of seven presidents, the chair of four remained intact

Barabanki News: सात अध्यक्षों की हार, चार की कुर्सी रही बरकरार

Sun, 14 May 2023 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 14 May 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Defeat of seven presidents, the chair of four remained intact
बाराबंकी। दस वर्षों से कुर्सी पर काबिज रहने वाले सात अध्यक्षों को जनता ने इस बार नकार दिया है जबकि चार अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। आरक्षण के चलते दो दावेदार चुनावी प्रक्रिया से पहले ही बाहर हो गए थे। जिन सात नए अध्यक्षों पर जनता ने भरोसा जताया है उन्हें इनकी कसौटियों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करना होगा तभी ये जनता का विश्वास जीतने में पूरी तरह से सफल हो पाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद नवाबगंज पर पांच वर्षों के रंजीत बहादुर श्रीवास्तव तो पांच वर्षों तक इनकी पत्नी शशि श्रीवास्तव ने राज किया। जनता ने इन्हें जिस विश्वास और आस के साथ दोबारा शहर की सत्ता सौंपी उसे यह बरकरार रखने में नाकाम रहे तो जनता ने इन्हें कुर्सी से बेदखल करते हुए शीला सिंह को यहां की बागडोर सौंप दी है। इसी प्रकार देवा नगर पंचायत पर पिछले दस साल से साहबेआलम और जैदपुर नगर पंचायत पर रियाज और इनकी बहन का कब्जा चला आ रहा था। इस बार जनता ने इन दोनों को कुर्सी से हटाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया और यहां की सत्ता हारून तथा नीलोफर को सौंप दी है। इसी प्रकार हैदरगढ से पूजा दीक्षित, रामनगर से बद्री विशाल त्रिपाठी, सिद्वौर से प्रेमावती और दरियाबाद से नूरआलम राइन को भी जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। टिकैतनगर से जगदीश प्रसाद गुप्ता, बेलहरा शबाना खातून, सतरिख रेहान कामिल और बंकी से इरफाना खातून अपनी कुर्सी बचाने में सफल रही हैं। वहीं, फतेहपुर और सुबेहा नगर पंचायत आरक्षण की श्रेणी में आ गईं थीं इसलिए यहां के दावेदार पहले ही चुनावी प्रक्रिया से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed