फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Death of married woman, case against six including husband

विवाहिता की मौत, पति समेत छह पर केस

Mon, 08 Nov 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Death of married woman, case against six including husband
फतेहपुर (बाराबंकी)। अस्पताल में प्रसव के बाद विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति, सास-ससुर, जेठ व देवर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मामला फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरी गांव का है। यहां के निवासी युवराज यादव का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पहले सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी कल्लू राम की पुत्री अंकिता (21) से हुआ था। शुक्रवार को अंकिता को प्रसव के लिए ससुराल वाले लखनऊ के एक अस्पताल ले गए। वहां पर देर रात अंकिता ने एक पुत्री को जन्म दिया। मगर, प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। शनिवार शाम करीब पांच बजे अंकिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई मुकेश कुमार ने रविवार को फतेहपुर कोतवाली पहुंचकर दहेज के लिए बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के जरिये उसने बताया है कि विवाह के बाद से ही दहेज के लिए उसकी बहन को पति युवराज, जेठ संदीप व रंजीत, देवर नैनसू तथा ससुर बालक राम व सास प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पति युवराज ने उसे फोन पर अंकिता की मौत की सूचना दी। मायके से लोग पहुंचे तो अंकिता का शव घर पर रखा मिला। इस पर पुलिस ने पति, ससुर, जेठ व देवर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि प्रसव के बाद बिगड़ी हालत से विवाहिता की मौत हो गई जबकि मासूम सुरक्षित है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति, सास-ससुर, जेठ व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed