{"_id":"5f8de6698ebc3e9bdc31a773","slug":"death-barabanki-news-lko546133127","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्रा का नहर में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्रा का नहर में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
बाराबंकी। चार दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुई छात्रा का शव सोमवार को शारदा नहर में मिला। पिता ने बेटी की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है। परिवारीजनों ने एक युवक के खिलाफ छात्रा को अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज कराया था। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम अमृतपुर मजरे बुढ़ना निवासी राम दुलारे की पुत्री आशा (17) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। 15 अक्तूबर को छात्रा छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन फार्म भरने जनसेवा केंद्र रीवा-सीवा गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान आसपास के लोगों से मिली जानकारी पर पिता ने रीवा-सीवा निवासी राहुल वर्मा नामक युवक के खिलाफ पुत्री को अगवा करने की तहरीर बड्डूपुर थाने पर दी थी। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस तो दर्ज किया लेकिन छात्रा का सुराग नहीं लगा सकी। सोमवार को छात्रा का शव कुर्सी क्षेत्र के खेरिया गांव के निकट शारदा नहर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि बड्डूपुर क्षेत्र से 15 अक्तूबर को लापता हुई किशोरी का शव नहर में मिला है। एक युवक के खिलाफ छात्रा को अगवा करने का केस दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता लग सकेगा। जांच करने के साथ आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।