फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

कोरोना से अधिवक्ता समेत दो लोगों की मौत

Fri, 04 Sep 2020 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण जिले में बेकाबू हो चुका है। कोरोना की चपेट में आए अधिवक्ता समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं जिला खाद्य विपणन अधिकारी, बीडीओ समेत 112 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमण के चलते कई सरकारी कार्यालय आए दिन बंद किए जा रहे हैं। गुरुवार को दीवानी न्यायालय परिसर, ब्लॉक मुख्यालय को बंद कर सैनिटाइज किया गया। वहीं विकास भवन को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

शहर के लाजपतनगर मोहल्ला निवासी अधिवक्ता सरदार जसवंत सिंह की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई। बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री सुनीत अवस्थी के मुताबिक हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने जसवंत को दो दिन पूर्व लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था उपचार के दौरान वहां उनकी मौत हुई है। कोरोना के नोडल एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी ने बताया कि अधिवक्ता की मौत कोरोना से होने की सूचना मिली है। परिवार के अन्य सदस्यों की शुक्रवार को जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला सरावगी निवासी राजेन्द्र साहू (55) की गुरुवार शाम कोरोना से मौत हो गई। परिवारीजनों ने हालत गंभीर होने पर दो दिन पहले उपचार के लिए सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में भर्ती कराया था। एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी ने बताया कि सरावगी मोहल्ले एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है। प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार लखनऊ स्थित बैकुंठधाम में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आग लोगों के साथ बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी व अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष द्विवेदी भी संक्रमण पाए गए हैं। उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। जिला विकास अधिकारी केके सिंह ने बताया कि सीडीओ ने विकास भवन को दो दिन के लिए बंद कर सैनिटाइजेशन कराने का आदेश दिया गया है। वहीं फतेहपुर बीडीओ हेमंत कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जांच रिपोर्ट आने के बाद बीडीओ ने भी खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। वहीं ब्लॉक कार्यालय को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

इसके अलावा कुर्सी स्थित पावर ग्रिड के तीन कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जहांगीराबाद के मिश्रीपुर में छह, जैदपुर के बडपुरा में तीन, पूरे अमेठिया में दो, केंद्रीय विद्यालय में दो, श्रीनगर देवा रोड में तीन, रेलवे स्टेशन पर एक, सत्यप्रेमीनगर में तीन, रेलवे कालोनी बुढ़वल में तीन, सतगुरू कोचिंग में एक, आजादनगर में दो, हिंदनगर में तीन, त्रिवेदीगंज में तीन, बंदगीनगर में दो, ओझियापुर में दो, अंबिया हसुवापारा में दो, फतेहपुर के विशुनपुर में दो, बधौरा में दो, दासखंड में तीन, धधौरा में छह, अजईमऊ में दो, सरावगी में पांच, लखपेड़ाबाग में तीन, दक्षिणटोला में दो, आजादनगर में दो, आनंदनगर में तीन, दीनदयालनगर में तीन, लक्ष्मणपुरी में तीन, आवास विकास कॉलोनी में दो, सरस्वती विहार में दो, दरियाबाद के छिपी में एक, अटवा में एक, ज्योली में एक, रामपुर में एक समेत 112 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed