फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

कोटेदार की इलाज के दौरान मौत, हत्या का आरोप

Sat, 18 Jul 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। दो दिन पहले बेहोश मिले कोटेदार की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। कोटेदार के बेटे ने रुपये के लेनदेन में गांव के ही चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि दो दिन से इस मामले की लीपापोती में जुटी पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराय दुनौली निवासी कोटेदार वीरेन्द्र सिंह गुरुवार की सुबह क्षेत्र के पेट्रोल पंप के निकट बेहोशी की हालत पाया गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे कोटेदार के पुत्र महेन्द्र ने पिता को सीएचसी टिकैतनगर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। कोटेदार के बेटे महेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उसके पिता ने कुछ माह पहले गांव के धर्मवीर सिंह से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। गारंटी के तौर पर धर्मवीर ने तीन खाली चेक पर हस्ताक्षर कराकर ले लिए थे। कुछ दिनों बाद उसके पिता ने धर्मवीर को पूरे रुपये लौटा दिए। मगर, धर्मवीर ने चेक वापस नहीं दी। इसके साथ धनराशि पर 20 प्रतिशत ब्याज देने का दबाव बना रहा था। महेंद्र ने बताया कि 16 जुलाई की सुबह धर्मवीर अपने भाई धर्मराज सिंह उर्फ लालू तथा राम जी एवं पिता अर्जुन सिंह के साथ उसके घर आकर ब्याज न देने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। उसके पिता को जबरन अपने साथ ले गए थे। उसके बाद कीटनाशक पिला दिया जिससे वे बेहोश हो गए। इसकी तहरीर उसने पहले ही थाने में दी थी। मगर, पुलिस मामले में लीपापोती करने में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार वर्मा ने बताया कि कोटेदार की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed