फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

जीना ढहा, युवक की मौत

Sat, 11 Jul 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र में एक मकान में शटरिंग खोलते समय जीना ढहने से मलबे के नीचे दब कर एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

दरियाबाद ओवरब्रिज के निकट नई कॉलोनी में पिपरिहा निवासी सुशील मिश्र का मकान बन रहा है। उसके मकान के सामने दुर्गेश के बन रहे मकान में गंगरेला निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने 13 दिन पूर्व शटरिंग लगाई थी। उसने ही सुशील के बन रहे मकान के जीने की स्लैब बनाने के लिए सोमवार को शटरिंग लगाई थी। शुक्रवार को धरौली निवासी ओंकार (19) पुत्र गोलई तथा गंगरेला निवासी देवराज (35) को दुर्गेश के मकान की शटरिंग खोलने के लिए भेजा गया था। अनजाने में वह लोग दुर्गेश के बजाय सुशील मिश्र के जीने की शटरिंग खोलने लगे। नीचे की बल्ली हटाते ही पूरी स्लैब भरभरा कर गिर गई जिसके नीचे ओंकार दब गया तथा देवराज घायल हो गया। चीख पुकार सुन आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद राय घायलों को सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने ओंकार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed