फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

संविदा कर्मी की करंट से मौत

Fri, 10 Jul 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। लाइन दुरुस्त करते समय अचानक करंट प्रवाहित कर दिए जाने से एक संविदा कर्मी झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिये सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम पकरियापुर निवासी उमाकान्त (32) विद्युत वितरण खंड फतेहपुर में संविदा कर्मी था। शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम मझगवां शरीफ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास फाल्ट के चलते आपूर्ति ठप हो गई थी। उमाकांत शट डाउन के बाद फाल्ट दुरुस्त करने पोल पर चढ़ा था। इस दौरान सप्लाई शुरू कर दिए जाने से संविदा कर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। चचेरे भाई आशीष ने बताया कि उमाकांत ने शटडाउन लिया था। विभाग की लापरवाही से सप्लाई चालू कर दी गई जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। उधर अधिशाषी अभियंता राघेश्याम भाष्कर ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलते समय दुर्घटना हुई है। मृतक के परिवारीजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed