फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

ट्रक ने पीएसी जवान को रौंदा, मौत

Mon, 24 Feb 2020 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। शहर से लगे हाईवे पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार पीएसी के एक जवान की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र में नए बस स्टेशन के पास हाईवे पर रविवार शाम स्कूटी सवार व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। इस हादसे के बाद लोगों की भीड़ लगने से आवागमन भी बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस की छानबीन में मृतक की पहचान पीएसी का जवान पृथ्वीनाथ (42) के रूप में हुई। एसएसआई रवि सिंह के मुताबिक बलिया निवासी पृथ्वीनाथ दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में मुख्य आरक्षी था। पृथ्वीनाथ कई दिन के अवकाश के बाद एक दिन पहले ही ड्यूटी पर आया था। वह घरेलू सामान लेने स्कूटी से शहर की तरफ जा रहा था। उस दौरान हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के समय पीएसी जवान हेलमेट नहीं पहने था। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक व चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed