फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

सड़क हादसों में बीएससी के छात्र समेत चार की मौत

Wed, 05 Feb 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बीएससी के छात्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। देवा क्षेत्र में हुए हादसे में यशवर्धन सिंह (20) निवासी आरा, बिहार की मौत हो गई। यशवर्धन रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाला छात्र मंगलवार दोपहर बाइक से माती गया था लौटते समय चिनहट मार्ग पर देवा की तरफ से आ रही एसयूवी और डीसीएम में जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार छात्र की डीसीएम की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। एसयूवी सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी घायल लखनऊ की ओर चले गए। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों व डीसीएम चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

सतरिख क्षेत्र के हैदरगढ़ मार्ग पर सोमवार देेर रात हुए हादसे में ग्राम जरमापुर निवासी पंकज (20) पुत्र ननकू की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पंकज बाइक से ग्राम बबुरिहा निवासी अजीत (17) के साथ जा रहा था। दोनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अजीत को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं टिकैतनगर क्षेत्र में सोमवार रात साइकिल सवार सालिकराम (65)निवासी ग्राम टाडा को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल सालिकराम को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई है। देवा क्षेत्र में 30 जनवरी को हुए सड़क हादसे में घायल बउची निवासी राजाराम (45) की इलाज के दौरान मंगलवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed