{"_id":"5d1ba4178ebc3e3cdd79c3f8","slug":"death-barabanki-news-lko468546230","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। अलग अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। असंद्रा क्षेत्र में बिजली की वायरिंग के दौरान करंट की चपेट में आए युवक के भाई ने पुलिस से शिकायत की है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के बेलपुर निवासी अरविंद कुमार (26) सोमवार शाम बासूपुर में अनूप सिंह के यहां बिजली की वायरिंग करने गया था। इस दौरान अरविंद को करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात तीन बजे अरविंद के भाई इंद्रजीत को हादसे की सूचना मिली। इंद्रजीत ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष उदयराज निषाद ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है।
उधर रामनगर निवासी रामजी तिवारी (30) सोमवार शाम घर में पंखे का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने रामजी को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।