फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   deadbody of lady labour found in canal

नहर में मिला महिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

Sat, 12 Feb 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
deadbody of lady labour found in canal
सफेदाबाद (बाराबंकी)। संदिग्ध हालातों में एक महिला मजदूर का निर्वस्त्र शव शुक्रवार को नहर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। स्थानीय लोग महिला और उसके पति से आए दिन होने वाले विवाद को लेकर हत्या की आशंका जता रहे है।
विज्ञापन

मामला नगर कोतवाली के लालपुरवा गांव का है। इस गांव के किनारे से सतरिख रजबहा गुजरा है। जिसके बगल में ही शालीमार मन्नत की बहुमंजिला इमारतें बन रही है। इसी बहुमंजिला इमारत में बहराइच के महसी थाना क्षेत्र के मजूदर काम करते है। जहां पर जितेंद्र अपनी पत्नी प्रमीना (40) व छोटे भाई के साथ झुग्गी बनाकर रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक तो महिला के अनैतिक व्यवहार को लेकर अक्सर महिला उसके पति व देवर में विवाद होता था।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर एक बार फिर शुक्रवार की रात विवाद हुआ था। शनिवार को सुबह महिला मजदूर का शव नहर में पड़ा मिला। मामले में पड़ोसी महिला की हत्या कर शव नहर में फेंकने की बात कर रहे है। सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर चौकी इंचार्ज अंकित त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिसके बाद शहर कोतवाल सुरेश पांडेय भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के शव को बाहर निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडेय ने बताया कि नहर में पैर फिसलने से पानी में डूबकर महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed