फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of young man found in canal

Barabanki News: नहर में मिला युवक का शव

Sun, 07 Jul 2024 05:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 07 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in canal
मसौली (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र मसौली से गुजरी शारदा सहायक डबल नहर में शनिवार को संदिग्ध हालात में युवक का शव बहता हुआ मिला। पुलिस ने शव को निकलवाया। उसके हाथ में झब्बू सिंह गुदा है। पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश में लगी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही ज्ञात हो सकेगा।
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के गदवापुर गांव के निकट ग्रामीणों ने डबल नहर में एक युवक का कई दिन पुराना शव बहता हुआ देखा। इस पर मसौली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव नहर से निकाला। मृतक के दाहिने हाथ में गोदना से झब्बू सिंह अंकित है। दाहिने हाथ की कलाई में काले रंग का धागा बंधा है। उम्र करीब 30 वर्ष आंकी गई है।
विज्ञापन


आसपास के गांव से बुलाए गए लोग भी उसकी पहचान नहीं कर सके। मसौली के एसएचओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। आसपास के जनपदों व थानों में सोशल मीडिया के जरिये भी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed