{"_id":"65e8c1dfef0eb81c7607e0d7","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-barabanki-news-c-315-1-brp1007-114022-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, चार पर मुकदमा
Thu, 07 Mar 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
सुबेहा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सुबेहा में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
बुधवार सुबह गुलामाबाद में मोहन की पत्नी मीना (21) का शव कमरे की छत में लगे हुक से बंधे रस्सी के फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व मायके पक्ष को दी। जिला अमेठी के थाना शुकुलबाजार के गांव बाहेरपुर निवासी पिता सियाराम ने मौके पर पहुंचकर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया।
उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पुत्री मीना का विवाह बीते साल 30 मई को हुआ था। दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पति मोहन, ससुर नत्थू, सास व ननद प्रताड़ित करते थे। विवाद पर 22 दिसंबर को थाना शुकुलबाजार में शिकायत पर सुलह-समझौता हुआ था। ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एसएचओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर चार के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।