फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of driver from Basti district found in truck

Barabanki News: ट्रक में मिला बस्ती के चालक का शव

Mon, 08 Jul 2024 06:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 08 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of driver from Basti district found in truck
बाराबंकी। जनपद सिद्धार्थनगर से गेंहू लादकर गोंडा के लिए निकले ट्रक चालक की हत्या कर उसका शव सीट के नीचे बने टूल बाक्स में बंद कर दिया गया। ट्रक को जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में छोड़कर हत्या को अंजाम देने वाले फरार हो गए। रविवार को शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मृतक की भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के परसा डमिया गांव निवासी अंगद कुमार (40) सिद्धार्थनगर के विजय कुमार का ट्रक चलाता था। चार जून को अंगद डुमरियागंज से गेंहू लादकर गोंडा के लिए निकला था। पांच जून को दिन में ट्रक मालिक विजय ने अंगद से बात की। उसने गाेंडा पहुंचने की जानकारी दी लेकिन रात में अंगद का फोन बंद हो गया।
विज्ञापन


गेहूं लदा यही ट्रक शनिवार रात आठ बजे बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में बाराबंकी-जैदपुर मार्ग पर भनौली गांव लाया गया। लाने वाला ट्रक को एक निर्माणाधीन गोदाम के अंदर खड़ा कर भाग गया। रविवार सुबह गाेदाम मालिक ने देखा कि ट्रक में चाभी लगी है तो उसने ट्रक को करीब 100 मीटर दूर धर्मकांटे के पास खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लावारिस ट्रक देखकर उसमें लिखा मोबाइल नंबर मिलाया तो ट्रक मालिक विजय से बात हुई। आनन-फानन विजय बाराबंकी पहुंंचे। ट्रक के केबिन से भीषण बदबू आ रही थी। 10 टायर वाले ट्रक के बीच वाला डबल चक्का नदारद था। केबिन में सीट के नीचे बने टूल बाॅक्स को खोला तो उसमें चालक अंगद का सड़ चुका शव मिला।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। सीओ सदर सुमित त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। बस्ती जिले से परिजन भी आ गए। सीओ ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस टीम गोंडा गई है। हत्या के कारणों को लेकर छानबीन की जा रही है। कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।




फुटेज में गोंडा आती दिखी ट्रक, तलाश जारी
सतरिख (बाराबंकी)। पुलिस ने गाेंडा से बाराबंकी व बाराबंकी से जैदपुर के रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। बाराबंकी-गोंडा-बहराइच हाईवे पर पड़ने वाले टोल प्लॉजा का फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चलाने वाले की तलाश हो रही है। पुलिस की दो टीमें गोंडा रवाना हुई हैं। वहीं, पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक अंगद की पत्नी की मौत हो चुकी है। 13 साल का एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed