{"_id":"6813ca2bab2d1a366e09055a","slug":"dead-body-of-a-youth-found-near-a-liquor-shop-murder-suspected-barabanki-news-c-315-1-brb1001-138410-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शराब ठेके के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शराब ठेके के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Fri, 02 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 02 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र लोनी कटरा क्षेत्र में चंदीखेड़ा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड के किनारे शराब ठेके के पास एक युवक का शव पुलिस को मिला। मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले। इससे पुलिस हत्या की आशंका जता कर मामले की छानबीन में जुटी है। अपराधियों का सुराग लगाने के लिए मौके पर डॉग स्क्वाॅयड की टीम को भी बुलाकर जांच कराई गई।
युवक की पहचान हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर मजरे बबुआपुर निवासी अमरजीत सिंह (38) के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई रामगोपाल सिंह ने बताया अमरजीत शराब पीने आदी था और बुधवार को हैदरगढ़ जाने के लिए घर से निकला था। राम गोपाल ने कहा कि सिर पर गहरी चोट होने से अज्ञात द्वारा हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। एसएचओ दोमित्र सेन रावत ने बताया कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
दूसरा व्यक्ति देखा गया था साथ
अमरजीत का शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। पता चला कि बुधवार की शाम करीब छह बजे अमरजीत के साथ एक और व्यक्ति था, जो शराब के साथ खाने के लिए नमकीन एक पन्नी में लिए हुए था। दोनों बाइक पर सवार होकर जाते देखे गए थे। अब पुलिस अमरजीत के उस साथी की तलाश कर रही है, जो उसके साथ आखिरी बार देखा गया था।