फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of a youth found hanging from a tree on the banks of the Sai River

Barabanki News: सई किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 10 May 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 10 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a tree on the banks of the Sai River
अमेठी। कटरा राजा हिम्मत सिंह निवासी आशीष सरोज (24) का शव रविवार सुबह प्रतापगढ़ जिले में बेला देवी मंदिर के पीछे सई नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रतापगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक आशीष शनिवार दोपहर घर से बाहर काम करने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह सई नदी किनारे पहुंचे लोगों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा। सूचना पर पहुंची प्रतापगढ़ पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

खबर मिलते ही परिवार के लोग प्रतापगढ़ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और हाल के संपर्कों की जांच कर रही है। अमेठी से करीब 50 किलोमीटर दूर प्रतापगढ़ में आशीष कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed