{"_id":"6212a48b0465d5774a52284c","slug":"dead-body-of-a-young-man-thrown-after-murder-recovered-barabanki-news-lko61871753","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर फेंका युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर फेंका युवक का शव बरामद
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। युवक की हत्या कर फेंका गया शव रविवार की सुबह सरसों के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान एक सप्ताह पहले लापता हुए थाना क्षेत्र के ही मालिनपुर निवासी युवक जमुना प्रसाद के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन व ग्रामीणों ने पुलिसिया कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। हालांकि पहले से पांच थानों की पुलिस व दंगा नियंत्रण वाहन मौजूद रहा। पुलिस देर रात तक युवक का अंतिम संस्कार कराने के प्रयास में जुटी रही।
मामला दरियाबाद थाना क्षेत्र के मालिनपुर गांव का है। यहां के निवासी रघुराज यादव व दुर्गेश यादव के बीच दशकों से पारिवारिक रंजिश चल रही है। 12 फरवरी की शाम खेत गया रघुराज का भाई जमुना प्रसाद (40) देर रात तक वापस नहीं लौटा। इस पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू की तो गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में साइकिल व चप्पल पड़े मिले थे। इसके बाद युवक के भाई रघुराज ने भाई के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए गांव के ही दुर्गेश यादव, अनिल कुमार, दृगपाल, पिंटू, दीपचंद्र व अतुल पर भाई के अपहरण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस व परिवारीजनों ने कांबिंग कर युवक की तलाश की मगर पता नहीं चला। काफी दबाव के बाद पुलिस ने दो दिन पहले शुक्रवार को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। रविवार की सुबह युवक के खेत के बगल स्थित रहीमापुर गांव निवासी देवी प्रसाद मिश्रा के सरसों के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। सिर का ऊपरी हिस्सा क्षत-विक्षत होने से उसको पहचानना काफी मुश्किल हो रहा था। लोगों को कहना था कि जंगली जानवरों ने उस नोच डाला। वहीं सूचना पर पहुंचे रघुराज ने शर्ट-लूंगी व हाथ में गुदे गोदने में नाम लिखा हाने से शिनाख्त लापता जमुना प्रसाद के रूप में की।
उधर, सूचना मिलते ही सीओ डॉ. बीनू सिंह दरियाबाद, रामसनेहीघाट, असंद्रा, टिकैतनगर व बदोसराय की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। स्वाट टीम, डॉग स्क्वॉयड के साथ फील्ड यूनिट की टीम बुलाई गई। घटना स्थल पर मिले खून के छींटे व फिंगर प्रिंट के नमूने लिए गए। वहीं पुलिस ने आसपास काफी दूर तक कांबिंग की। डॉग स्क्वॉयड गांव के किनारे तक जाकर घटना स्थल पर वापस लौट आया।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिवारीजन ग्रामीणों के साथ पुलिसिया कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगा हंगामा काटने लगे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हाईवे जाम करने की धमकी देने लगे। एहतियात के तौर पर पहले से ही पांच थानों की पुलिस टीम व दंगा नियंत्रण वाहन तैनात था। देर रात तक पुलिस व प्रशासन के अधिकारी युवक के शव का अंतिम संस्कार कराने के प्रयास में जुटे रहे।
सीओ डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि खेत में मिले शव की शिनाख्त लापता जमुना प्रसाद के रूप में उसके भाई ने की है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। समझाबुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।