{"_id":"67a65974d32ba1b25b0c7154","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-soaked-in-blood-on-the-roadside-barabanki-news-c-315-1-brp1006-132858-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क किनारे खून से लथपथ युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क किनारे खून से लथपथ युवक का शव मिला
Sat, 08 Feb 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में उजरवारा गांव के पास बृहस्पतिवार रात एक युवक का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में मिला। युवक तीन दिन पहले ही हैदराबाद से लौटा था। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हादसे की आशंका जता रही है।
फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे उजरवारा गांव के पास खून से लथपथ युवक को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक को सीएची फतेहपुर पहुंचाया गया मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह युवक की पहचान उजरवारा गांव निवासी अंबिका प्रसाद के पुत्र राहुल वर्मा (28) के रूप में हुई। पिता ने बताया कि राहुल हैदराबाद में एक होटल पर काम करता था। मंगलवार को वह छुट्टी लेकर घर आया था।
बताया कि रात में वह घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में युवक की जान जाने का अंदेशा है। परिवार के लोगों ने भी इस मामले में न तो अभी तक पुलिस को कोई तहरीर दी है न ही किसी पर कोई आरोप लगाया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपेार्ट के आधार पर तय होगी।