फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found

गड्ढ़े में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

Sat, 22 Oct 2022 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
dead body found
दरियाबाद (बाराबंकी)। दरियाबाद कस्बे में फूफा के घर रहने वाले अधेड़ का शव शुक्रवार की सुबह एक इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। सुबह स्थानीय लोगों ने खून के छींटों से रंगे शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। एएसपी, सीओ से लेकर अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के परसावल निवासी लक्ष्मी गौतम (50) कई वर्षों से थाना व कस्बा दरियाबाद के मोहल्ला मिरदाहन में अपने फूफा धनगू के यहां रहता था। यहां रहकर अविवाहित लक्ष्मी मेहनत मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। शुक्रवार सुबह लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के पास गड्ढे में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने बताया कि लक्ष्मी शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम भी वह शराब के ठेके के पास देखा गया था। मगर, उसके चेहरे और घटनास्थल के पास पड़े खून के छींटे उसके साथ अनहोनी होने का संकेत दे रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही एएसपी दक्षिणी, सीओ और थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिंक टीम को बुलाया। डॉग स्क्वायड घटनास्थल से पास स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान तक गया और आसपास घूमकर वापस लौट आया। एएसपी दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया। पीएम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed