{"_id":"603fde8f8ebc3e8ccd2e26c6","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko567779984","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में उतराता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड्डूपुर (बाराबंकी)। दोस्त के घर जाने के लिए बताकर निकला युवक लापता हो गया। दूसरे दिन उसका शव शारदा नहर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी आकाश (20) पुत्र महेश प्रसाद मंगलवार रात को अपने एक दोस्त के यहां जाने के लिए बताकर निकला था। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। जिस पर परिजनों ने जब उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन बंद मिला। परिजन रात में ही उसके दोस्त के यहां पहुंचे तो दोस्त ने बताया कि आकाश यहां नहीं आया है।
जहां से वह लौटते समय परिजनों को सुर्जनपुर गांव के निकट शारदा नहर के पास युवक की बाइक व चप्पल पड़ी मिली। जिस पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को युवक का शव पानी में उतराता मिला। एसओ गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)