फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found

ट्रक के अंदर पड़ा मिला चालक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 23 Jan 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
dead body found
बाराबंकी। नगर कोतवाली के बाहर खड़े इसी ट्रक में मिला शव। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। शहर इलाके में अयोध्या हाईवे पर खड़े ट्रक के अंदर चालक का शव पड़ा मिला है। शुक्रवार को मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। मृतक गोंडा जिले का निवासी है। ट्रक चालक के पास रहा मोबाइल व नकदी गायब होने से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पीएम रिपोर्ट से ही मौत का कारण पता लगने के बाद पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

गोंडा जिले के सतईपुरवा सकरौरा थाना करनैलगंज निवासी राजाराम ओझा (52) ट्रक चालक का काम करता था। वह बीते 18 जनवरी को बहराइच जिले से प्लाई की चिप्स लादकर ट्रक से लखनऊ तिवारीगंज गया था। इसके बाद वहां इसने माल उतारा तो 81 सौ रुपये भाड़ा मिला। इसके बाद वह 21 जनवरी को कुर्सी कस्बा स्थित एक फैक्टरी से मुर्गी का दाना लादकर गोंडा जिले के लिए निकला था। इस बीच शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिला कि हाईवे पर हैदरगढ़ बाईपास के समीप एक ट्रक में चालक का शव पड़ा है।
विज्ञापन

इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई गंगाराम ने इस बारे में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के पास 81 सौ रुपये थे जिसमें उसने चार हजार का तेल 18 जनवरी को लखनऊ में डलवाया था। ऐसा पुलिस की जांच में ट्रक मालिक करनैलगंज गोंडा निवासी रिजवान ने बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह 21 जनवरी को कुर्सी से माल लेकर निकला था। उसमें पास सिर्फ चार हजार रुपये बचे थे जिसमें वह चार दिन से अपना खर्च चला रहा था। कोतवाल ने बताया कि ट्रक चालक के पास पैसे ज्यादा नहीं थे लेकिन उसका मोबाइल फोन गायब है। इसके साथ ही ट्रक में देशी शराब की तीन शीशी मिली है। चालक के शरीर में चोट के निशान नहीं हैं लेकिन उसके मुंह से खून निकला मिला है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed