फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Daughters showed their mettle in the trial at Zebra Park

Barabanki News: ट्रायल में बेटियों ने दिखाया जेब्रा पार्क में दम

Thu, 20 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 20 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Daughters showed their mettle in the trial at Zebra Park
बाराबंकी। मंडलीय फुटबॉल टीम में चयन के लिए मैदान पर उतरी बेटियों ने जेब्रा पार्क में हुए ट्रायल में जमकर पसीना बहाया। मैदान में मौजूद हर एक खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्पर्धा तक पहुंचने की होड़ में दिखा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित मंडलीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल में 14 व 19 आयु वर्ग की मंडलीय टीम में चयन की दावेदारी पेश करने के लिए विभिन्न स्कूलों की खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईस्माइलपुर देवा के संयोजन में आयोजित इस चयन प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज, किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जीजीआईसी फतेहपुर, नेशनल इंटर कॉलेज और सिटी इंटर कॉलेज जैसी प्रमुख टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। खिलाड़ियों ने ड्रिबलिंग और पासिंग के शानदार तालमेल से चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव अनंत अस्थाना ने बताया कि दोनों आयु वर्गों के पात्रता परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ी 22 सितंबर को जेब्रा पार्क के ग्राउंड में ही आयोजित होने वाली मुख्य मंडलीय प्रतियोगिता में बाराबंकी का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस स्पर्धा की मेजबानी बाराबंकी को सौंपी गई है, जिसमें अयोध्या मंडल के पांचों जिलों अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, आंबेडकर नगर और मेजबान बाराबंकी की टीमें आमने-सामने होंगी। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए तौहीद खान, अजय सिंह, राजन सिंह, राजकुमार और जिला व्यायाम शिक्षिका रितू पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed