फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth dies after suffering electric shock while repairing a fan.

Barabanki News: पंखा ठीक करते समय लगा करंट, युवक की मौत

Thu, 20 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 20 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after suffering electric shock while repairing a fan.
सिरौलीगौसपुर। सफदरगंज थाना क्षेत्र के गोढ़वा गांव में पंखा ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर अरुण कुमार (30) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात फर्राटा पंखे से हवा न आने पर अरुण उसे ठीक कर रहे थे। इसी दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए। जमीन पर बेसुध पड़े अरुण को परिजनों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की मगर तब तक उनकी जान जा चुकी थी। मृतक के परिवार में तीन साल की बेटी और मात्र पांच माह का बेटा है। घटना से परिजन सदमे में हैं। पिता की सूचना पर सफदरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed