फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   daughter along with her lover killed father who becoming hindrance in their love affair In Barabanki

UP: लव अफेयर में रोड़ा बन रहे प्रेमिका के पिता को प्रेमी ने साथी संग मिल मार डाला, हकीकत सुन पुलिस भी सन्न

Fri, 28 Feb 2025 08:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 08:02 PM IST
सार

लव अफेयर में रोड़ा बन रहे प्रेमिका के पिता को प्रेमी ने साथी संग मिलकर मार डाला। हकीकत सुन पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
daughter along with her lover killed father who becoming hindrance in their love affair In Barabanki
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में लव अफेयर में रोड़ा बन रहे प्रेमिका के पिता को प्रेमी ने साथी संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया। हकीकत सामने आई तो पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस ने दोनों को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने शुक्रवार को प्रेस-कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया।

विज्ञापन


मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के मुर्तजीपुर गांव का है। गांव निवासी किसान कृष्णानंद उर्फ रामू (35) का लहूलुहान शव 24 फरवरी को खेत में पड़ा मिला था। 22 फरवरी को कृष्णानंद व उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिस पर कृष्णानन्द के साले का पुत्र कृष्णानंद की पत्नी व छोटी बेटी को लेकर चला गया था। पिता की तहरीर पर इन्हीं पर केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


गर्दन पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी

जांच में पता लगा कि मृतक की पुत्री का प्रेम-प्रसंग पड़ोस के ही प्रिंस वर्मा (19)से चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था। छह महीने पहले इसे लेकर कृष्णानंद ने प्रिंस व उसके परिजनों से गाली गलौज की थी। इसी से प्रिंस ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग व मोबाइल लोकेशन में सबूत सामने आते ही प्रिंस को दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी के अनुसार कृष्णानंद शराब का आदी था। 23 जनवरी को प्रिंस ने कृष्णानंद को शराब पीने के बहाने बुलाया। शाम को कोटवासड़क के ढाबे पर खाना खाया। वापस जाते समय गांव के बाहर प्रिंस वर्मा ने कृष्णानंद उर्फ रामू वर्मा के सिर पर लोहे के पाइप से तथा गर्दन पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसे बाद गांव के ही अपने 17 साल के दोस्त के साथ शव को खेत में फेंक दिया।

मोबाइल ने दिया सुराग...जुड़ गई कड़ियां

हत्या के बाद मृतक का मोबाइल उसके घर पर मिला। पुत्री ने बताया कि 23 फरवरी की शाम प्रिंस ने ही मोबाइल फोन दिया था। पूछने पर गुमराह करने के लिए बताया गया कि वह अत्याधिक नशे में है, इसलिए मोबाइल ले आया। पुलिस ने जांच में यहीं से प्रिंस की इंट्री की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed