फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dance party

प्रधानी जीतने की खुशी में करवा दिया नर्तकियों का डांस

Fri, 14 May 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
dance party
सूरतगंज (बाराबंकी)। प्रधान को जीत की बधाई देने के लिए गांव में नर्तकियों से ठुमके लगवा दिये। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस की जांच में वायरल वीडियो लालपुर चौकी के बिझला मजरे के शिवबाक्स पुरवा (बदलूपुरवा) का निकला। पुलिस ने तिलक उत्सव के आयोजक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी और संबंधित के खिलाफ कोविड उल्लंघन का केस भी दर्ज करने का विचार कर रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ व्यक्ति प्रधान पद के प्रत्याशी के जीतने की खुशी में डीजे पर नर्तकियों का नृत्य देख रहे थे। पुलिस की जांच में पता चला वायरल वीडियो मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिझला मजरे के शिवबाक्स पुरवा गांव का है। यहां के निवासी शिवबरन के यहां बुधवार की रात्रि तिलकोत्सव था। इसमें डीजे के साथ नर्तकियां भी नृत्य के लिए आई थीं। परंतु नृत्य की शुरुआत होने के कुछ देर बाद आंधी-बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते कुछ घंटों के लिए कार्यक्रम बाधित हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रधान पद की जीत की खुशी में नर्तकियों को ठुमके लगाने के लिए बुलाया गया था। वीडियो वायरल होने के घंटों बाद मोहम्मदपुर खाला पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कराई तो यह वीडियो लालपुर चौकी अंतर्गत एक गांव का निकला। ऐसे में लालपुर चौकी इंचार्ज के निर्देश पर गांव पहुंचे पुलिसकर्मी तिलकोत्सव के आयोजक को साथ ले आए और पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचित प्रधान सॉवली के पति अर्जुन ने बताया कि उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। इस संबंध में चौकी प्रभारी लालपुर चंद्रहास मिश्र ने बताया कि आयोजक शिवबारन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही कोविड-19 के उल्लंघन का केस भी दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed