फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Crowd of sugarcane farmers increased at purchasing centers

Barabanki News: क्रय केंद्रों पर बढ़ी गन्ना किसानों की भीड़

Sun, 16 Mar 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 16 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Crowd of sugarcane farmers increased at purchasing centers
कोटवाधाम स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर खड़ीं ट्राॅलियां। संवाद
कोटवाधाम (बाराबंकी)। रौजागांव चीनी मिल 25 मार्च को पेराई बंद कर देगी। यह खबर अमर उजला में 11 मार्च को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद क्रय केंद्रों पर गन्ना लेकर पहुंचाने वाले किसानों की भीड़ बढ़ गई है। किसान जल्दी से जल्दी अपना गन्ना काटकर क्रय केंद्र पर तौल कराने की कोशिश में हैं। रौजागांव चीनी मिल के प्रबंधतंत्र ने किसानों को एक साथ दो-दो पर्चियां जारी करने की बात कही ताकि 25 मार्च से पहले गन्ना तौला जा सके।
विज्ञापन


होली के बावजूद किसान गन्ना काटने में जुटे रहे। गन्ना क्रय केंद्र सनावा, कोटवाधाम व शेषपुर टूटरू पर किसान गन्ना लेकर डटे हैं। किसान संदीप कुमार, मनोहर, रजनीश व रामकरण ने बताया कि गन्ने की तौल धीमी गति से हो रही है क्योंकि क्रय केंद्र से मिल तक गन्ना ले जाने के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रक नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन



किसानों को मिलेंगी दो-दो पर्चियां
रौजागांव चीनी मिल के सहायक गन्ना विकास अधिकारी त्रिलोकीनाथ तिवारी का कहना है कि मिल बंद होने से पहले सारा गन्ना मिल को भेज दिया जाएगा। अब किसानों को दो-दो पर्चियां दी जाएंगी ताकि 25 मार्च से पहले किसानों का गन्ना तौला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed