फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Crowd of patients in hospital, network disturbed

Barabanki News: अस्पताल में मरीजाें की भीड़, नेटवर्क ने किया परेशान

Wed, 03 Jan 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 03 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients in hospital, network disturbed
बाराबंकी। मौसम में आए बदलाव और बढ़ी ठंड का असर जिला अस्पताल पर भी दिखाई देने लगा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजाें की भीड़ रही। लेकिन नेटवर्क की समस्या के चलते मरीजों को पर्चा बनवाने से जांच कराने तक में पसीना छूट गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को करीब 1150 मरीज देखे गए। बसों के न चलने पर इतने ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे। ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई। पलिया के रामजस ने बताया कि बस न मिलने के कारण कड़ाके की ठंड में वह बेटे के साथ जिला अस्पताल दवा लेने पहुंचे। लेकिन यहां पर पर्चा बनवाने में काफी दिक्कत हुई। कुर्मिनपुरवा निवासी राजू ने बताया कि वह सुबह नौ बजे ही जिला अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन उनका पर्चा करीब साढ़े दस बजे बन सका।
विज्ञापन



दोनों लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल आए थे। यहां पर करीब 11 बजे के आसपास चिकित्सक ने देखा और जांच लिख दी। करीब एक बजे जांच के लिए नमूना लिया गया। बताया कि पूरा दिन दवा लेने में ही बीत गया। इसके अलावा भी मरीजों को पर्चा बनवाने में काफी दिक्कतें हुई। सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि नेटवर्क की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही समस्या को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोविड को लेकर की गई तैयारियां परखीं
अपर निदेशक स्वास्थ्य अयोध्या मंडल डॉ. पवन कुमार ने मंगलवार को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड से बचाव को लेकर अस्पतालों में की गई तैयारियों की जानकारी ली और वार्डों में पहुंच मरीजाें का हाल भी जाना। महिला अस्पताल पहुंचे अपर निदेशक ने सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार से ऑक्सीजन प्लांट व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से भी उनका हाल जाना। अपर निदेशक ने निर्देश दिया कि ठंड से बचाव के भी पूरे इंतजाम अस्पतालों में रहें। इस दौरान उन्होंने दोनाें सीएमएस से कराए गए टेंडर प्रक्रिया की जानकारी ली और अभिलेखों की जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed