फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Crowd of patients gathered in the district hospital

Barabanki News: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

Tue, 08 Aug 2023 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 08 Aug 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients gathered in the district hospital
बाराबंकी। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। इससे अव्यवस्था के चलते मरीज परेशान रहे। ओपीडी में हजारों मरीज पर्चा, दवा और जांच काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष के बाहर तक खड़े नजर आए। भीड़ देखकर कुछ मरीज बिना डॉक्टर को दिखाए ही लौट गए। बीते शुक्रवार को पर्चा काउंटर पर लाइन लगने को लेकर हुई मारपीट के बाद सोमवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ को संभालते और लाइन लगवाते पुलिस कर्मी भी दिखाई दिए।
विज्ञापन


अस्पताल में भीड़ की वजह से देवा क्षेत्र के नरायनभारी गांव से आए रामलखन गौतम बिना पर्चा बनवाए ही वापस हो गए। फतेहपुर कस्बे से आईं साफिया भी भीड़ में पर्चा बनवाने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को नए-पुराने मिलाकर करीब दो हजार मरीज देखे गए।
विज्ञापन



ओपीडी में सबसे अधिक मरीज नेत्र चिकित्सक के कक्ष के बाहर दिखाई दिए। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव साहू ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में आई फ्लू के 386 मरीज देखे गए हैं। बारिश की वजह से आई फ्लू के मरीजों की संख्या में कोई गिरावट नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed