फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Crowd of patients gathered in Barabanki district hospital treatment is being provided after five hours

Barabanki News: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, पांच घंटे बाद मिल रहा इलाज; लगी लंबी कतारें

Mon, 17 Mar 2025 01:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 01:42 PM IST
सार

सुबह करीब 10 बजे अमर उजाला की टीम जिला अस्पताल पहुंची। ओपीडी के बाहर लंबी लाइनें दिखीं। मरीजों से बातचीत करने पर पता चला कि इलाज के लिए यहां पांच अलग-अलग कतारों में खड़ा किया गया है। 

विज्ञापन
Crowd of patients gathered in Barabanki district hospital treatment is being provided after five hours
पर्चा बनवाने के लिए जिला अस्पताल में लगी लाइन - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में सोमवार को होली की छुट्टी के बाद अस्पताल खुले, तो मरीजों की लंबी लाइनें लगीं। बुखार और वायरल से पीड़ित ज्यादातर मरीज पहुंचे। एक साथ भीड़ बढ़ी तो स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गईं। जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए घंटों कतार में खड़े रहना पड़ा।

विज्ञापन
  • टोकन काउंटर पर लाइन: पहले मरीजों को टोकन लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
  • पर्चा बनवाने की कतार: टोकन के बाद पर्चा बनवाने के लिए दूसरी कतार में खड़े होना पड़ा।
  • डॉक्टर से मिलने की जद्दोजहद: पर्चा बनने के बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
  • विज्ञापन
  • जांच के लिए धक्के: डॉक्टर द्वारा लिखी गई जांच के लिए चौथी कतार में खड़े होना पड़ा।
  • दवा लेने की लाइन: अंत में मरीजों को दवा लेने के लिए फिर से लंबी कतार में लगना पड़ा।

 

मरीजों की पीड़ा: लाइन में ही बिगड़ रही हालत

जिला अस्पताल में 65 वर्षीय रामसजीवन तिवारी सुबह 9 बजे पहुंचे थे। लेकिन, उन्हें दोपहर 1 बजे तक भी डॉक्टर से मिलने का समय नहीं मिला। उन्होंने बताया कि हमारा नंबर कब आएगा, कुछ पता नहीं। इतनी भीड़ है कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: 'जो बहुजन के हित में काम करेगा वही आगे बढ़ेगा...', मायावती बोलीं- आड़े नहीं आएंगे हमारे रिश्ते-नाते

डॉक्टर बोले- मरीजों की संख्या ज्यादा... हम मजबूर

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने कहा कि मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है। मौसम बदलने के कारण वायरल और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सबको जल्द से जल्द इलाज मिले।

मरीजों की भीड़ के बाद भी नहीं बढ़े संसाधन

मरीजों की बढ़ती भीड़ के बावजूद न तो अतिरिक्त काउंटर खोले गए, न ही डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई गई। सवाल यह है कि आखिर कब स्वास्थ्य विभाग लोगों की परेशानियों को गंभीरता से लेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed