फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crocodile caught from Jamuria brook

जमुरिया नाले से पकड़ा मगरमच्छ

Sat, 05 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 05 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
crocodile caught from Jamuria brook
मगरमच्छ को पकड़ घाघरा में छोड़ा - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र में जमुरिया नाले में दस दिन से एक मगरमच्छ को लोगाें के लिए मुसीबत बना हुआ था। टीएसए की टीम को मगरमच्छ पकड़ने के लिए के नामित किया गया था। गुरुवार को टीम ने आकर नाले आसपास का इलाका देखा और उसे पकड़ने का प्लान बनाकर चली गई थी। शनिवार की सुबह उसे टीम ने पकड़कर घाघरा नदी में छोड़ दिया। उसके बाद मोहल्ले वासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शहर के आवास विकास कॉलोनी के नलकूप कार्यालय के पास जमुरिया नाला निकला है। यहां पर लोगों ने करीब दिन पूर्व एक मगरमच्छ देखा था। मोहल्ले वासियों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी ने बुधवार को उसे पकड़ने की तैयारियों में लग गए। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लखनऊ की टीएसए (टर्टल सरवाइवल एलायंस) संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


टीम ने गुरुवार को नाले के आसपास के इलाकों को देखा था। शनिवार की सुबह टीएसए के कोआर्डिनेटर भाष्कर दीक्षित व अरूणिमा सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम नाले पर पहुंची। वहां पर मगरमच्छ के दिखाई न देने पर सभी उसके बाहर निकलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 22 मगरमच्छ पकड़ने में सफलता हासिल कर चुके मछुआरे रामू व मुन्ना ने नाले के कुंड में जाकर उसका पता लगाया। करीब 15 फीट गहरे पानी में छिपे मगरमच्छ को दोनों मछुआरे पानी में घुसकर अंदर ही उसे जाल में बांध कर बाहर ले आए। डेढ़ घंटे के ऑपरेशन के बाद उसे पकड़ने में सफलता मिली। मौके पर वन क्षेत्राधिकारी देवमणि मिश्रा भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।


भाष्कर दीक्षित ने बताया कि मात्र डेढ़ घंटे के अंदर ही मगरमच्छ को पकड़े जाने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन अरूणिमा सिंह के कुशल नेतृत्व में टीम को जल्द ही सफलता मिल गई। डीएफओ जावेद अख्तर के निर्देश पर मगरमच्छ को सुरक्षित रामनगर में घाघरा नदी में छोड़ दिया गया। अरूणिमा सिंह ने बताया कि मगरमच्छ की लंबाई करीब 7-8 फीट और उसका वजन करीब 65 किलोग्राम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed