फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth's throat and hand vein thrown in the jungle

युवक का गला व हाथ की नस काट जंगल में फेंका

Wed, 12 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 12 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Youth's throat and hand vein thrown in the jungle
डेमो पिक
सतरिख थाना क्षेत्र के हांसेमऊ गांव निवासी एक युवक का गला व हाथ की नस काटकर देवा कोतवाली इलाके के ग्वारी जंगल में फेंक दिया गया। सोमवार की देर रात हुई इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने पर आरोपी युवक को मरा समझकर जंगल में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने युवक को सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सतरिख क्षेत्र के हांसेमऊ गांव निवासी नीरज यादव (25) पुत्र रामसिंह यादव सोमवार की सुबह अपने भाई सत्येंद्र के साथ निकले थे। इसके बाद दोनों भाई लखनऊ चले गए शाम के समय सफेदाबाद पहुंचे नीरज ने यहां रुकने की बात कहते हुए भाई से बाइक ले ली।
विज्ञापन


इस बीच रात करीब साढ़े नौ बजे देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्वारी गांव के बाहर जंगल में नीरज क्षत विक्षत हालत में पड़ेे मिले। यहां के ग्रामीणों की माने तो चार लोग नीरज का गला व हाथ की नस काटने के बाद पैदल ही भाग निकले है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में आवाज आने पर जब लोग वहां गए तो आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसके बाद पुलिस ने युवक को सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना की पुलिस जांच कर रही है लेकिन आरोपियों का पता नहीं लग सका है


नीरज यादव सफेदाबाद स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। भाई सत्येंद्र ने बताया कि नीरज की बाइक सफेदाबाद में खड़ी मिली है। भाई का कहना है कि कुछ लोग नीरज का अपहरण कर ले गए थे और उसे मरा समझकर भाग गए है। हालांकि इस मामले में किसी के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है।

नीरज की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी ऐसे में उस पर यह जानलेवा हमला किसनेे किया यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है। वारदात के पीछे जो भी कारण है वह पुलिस की जांच के बाद ही पता लग सकेगा। देवा एसो बीडी तिवारी ने इस मामले कहा कि अभी तहरीर न के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

कहा पता लगा है कि चार लोग युवक का गला व हाथ की नस काटने के बाद उसे मृत समझकर भाग निकले है। एसओ ने कहा इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है लेकिन यह सब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। कहा पुलिस आरोपियों के बारे में पता लगा रही है।

वही, रामनगर थाना क्षेत्र के सीहामऊ गांव निवासी एक बालिका सोमवार की रात ट्रॉली से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजन बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


थाना रामनगर क्षेत्र के सीहामऊ गांव निवासी हनुमान की बेटी नयनसी (10) गांव के एक मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रही थी। तभी रास्ते में नयनसी अचानक ट्रॉली से नीचे आ गिरी। गंभीर रूप से घायल बालिका को परिवारीजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

बालिका की मौत पर परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed